ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / कांग्रेस कोटे से बने मंत्रियों के खिलाफ इरफान अंसारी ने खोला मोर्चा, कहा-...

कांग्रेस कोटे से बने मंत्रियों के खिलाफ इरफान अंसारी ने खोला मोर्चा, कहा- दिल्ली जाकर करेंगे शिकायत

07-Apr-2022 08:29 PM

DESK: झारखंड में कांग्रेस कोटे से बने मंत्रियों के खिलाफ अब पार्टी के ही विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के नेतृत्व में आज रांची में विधायकों की बैठक हुई। जिसके बाद इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा किकांग्रेस कोटे के मंत्री काम नहीं कर रहे है। दिल्ली में आलाकमान से मिलकर उन्हे हटाने की मांग करेंगे।


इरफान अंसारी कुछ दिनों बाद दिल्ली जाएंगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर अपनी बातें रखेंगे। विधायक इरफ़ान अंसारी ने दावा किया कि उनके साथ पार्टी के 9 विधायक हैं। इरफान अंसारी पहले से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मुखर विरोधी रहे हैं। पार्टी के कई विधायकों ने अलग-अलग मंचों पर अपने मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में एक बार फिर इन विधायकों ने अपनी आवाज बुलंद की है।


विधायकों की हुई बैठक में इस बात की चर्चा हुई कि अपने मंत्रियों से अधिक मुख्यमंत्री कांग्रेस के विधायकों की बात सुन रहे हैं। विधायकों का काम कर रहे हैं। इन विधायकों के निशाने पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व भी है। झारखंड में कांग्रेस कोटे से 4 मंत्री हैं जिसमें 2 मंत्रियों के खिलाफ सबसे ज्यादा नाराजगी देखी जा रही है। 


झारखंड कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इरफान अंसारी के दिल्ली जाने के बयान पर कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली जाने की हम लोगों को क्यों नहीं सूचना दी जाती है, 5-7 लोग दिल्ली जाकर क्या गुफ्तगू करते है। पार्टी आलाकमान को अपनी बात कहने का हम सब का अधिकार है। मीडिया ने जब राजेश कच्छप से पूछा कि आप लोग कब दिल्ली जा रहे है तो उन्होने कहा कि जब राहुल जी, और वेणुगोपाल जी का समय मिल जाएगा हम लोग भी दिल्ली से जाएंगे। दिल्ली जाएंगे तो अलग से प्रभारी से भी मिलेंगे।