BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
12-Jan-2020 03:30 PM
RANCHI: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही हो सकता है. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. लेकिन सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को लेकर हो रही है. इसमें तीन कांग्रेस की महिला विधायकों के नामों की चर्चा जोरों पर है. इसमें सबसे आगे अंबा प्रसाद का नाम चल रहा है. अंबा प्रसाद बड़कगांव की विधायक हैं. अंबा को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कि वह शिक्षा मंत्री बन रही हैं.
ममता देवी और दीपिका पांडे भी चर्चा में
कांग्रेस कोटे से अंबा के बाद रामगढ़ सीट से कांग्रेस की विधायक ममता देवी और महागामा सीट से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे का नाम चर्चा में है. सभी के नामों का फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी करेंगे. बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन जल्द ही दिल्ली में दोनों नेताओं से मुलाकात करेंगे और साथ में झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी होंगे.
खरवास के बाद हो सकता है विस्तार
बताया जा रहा है कि हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार खरवास के बाद किया जा सकता है. इसको लेकर कांग्रेस कोटे के नामों को फाइन कांग्रेस को करना है. हेमंत के सीएम के शपथ के साथ ही कांग्रेस के आलमगीर आलम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने शपथ लिया था. राजद के एकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने शपथ लिए थे. लेकिन अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सकता है. झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 16 सीटों पर जीती है.