“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
18-May-2024 07:24 AM
By First Bihar
DESK : दिल्ली से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और युवा नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके कन्हैया कुमार पर एक शख्स ने माला पहनाने के बहाने हमला कर दिया। शख्स ने कन्हैया कुमार पर थप्पड़ चलाए। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
वहीं, इस घटना को लेकर कन्हैया कुमार की टीम का आरोप है कि इस हमले के पीछे बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी का हाथ है, हमलावर मनोज तिवारी के करीबी हैं।इस घटना की सूचना आप की पार्षद छाया शर्मा ने पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की शाम 6:53 बजे घटना की कॉल मिली।इसमें बताया गया कि यह घटना 4th पुस्ता, स्वामी सुब्रमणियम भवन आप दफ्तर की है। इस जगह पर कन्हैया कुमार एक मीटिंग में शामिल हुए थे। छाया शर्मा इस मीटिंग की आयोजक थी। इस मीटिंग के बाद छाया शर्मा कन्हैया कुमार को छोड़ने आईं। इसी दौरान कुछ लोग आए और कन्हैया कुमार को माला पहनाने लगे। माला पहनाने के बाद कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार पर इंक फेंका और उन पर हमले की कोशिश की। इसके बाद जब छाया ने बीच बचाव की कोशिश की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और धमकी दी गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
उधर, इस घटना की पप्पू यादव ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा, "कन्हैया कुमार जी पर दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान हमला कर बीजेपी ने अपनी कब्र खोद ली। यह अत्यंत दुःखद और शर्मनाक है। दिल्ली की महान जनता सातों सीटों पर अब बीजेपी की जमानत ज़ब्त कर ज़ोरदार जवाब देगी!"