बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
06-Jan-2022 03:14 PM
DESK: पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई भारी चूक पर झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें इरफान अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यदि हिन्दुस्तान में खतरा है तो वो पाकिस्तान चले जाएं। पंजाबियों को बेवजह बदनाम किया जा रहा है।
इरफान अंसारी यह भी कहते नजर आए कि प्रधानमंत्री के हाथों में सुरक्षा व्यवस्था है भला उन्हें कौन मारेगा। पंजाब में जाकर पंजाबियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि पंजाबियों पर लग रहे आरोप वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है इसलिए ऐसा बोल रहे है।
इरफान अंसारी ने बीजेपी के लोगों को भी हिंदु्स्तान छोड़ने की बात कही। इरफान अंसारी ने कहा कि पीएम ने जो ट्वीट किया उसे देखकर यह नहीं लगा कि वे देश के प्रधानमंत्री हैं। देश की जनता ने आपकों पीएम बनाया है और वो कह रहे है उनके जान को खतरा है। जबकि वहां से पाकिस्तान का बॉर्डर काफी दूर था। हालांकि इरफान अंसारी यह भी कहते दिखे कि पाकिस्तान को औकात नहीं है कि वे प्रधानमंत्री को छू ले।
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का बयान सामने आने के बाद झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जमकर हमला बोला। इरफान अंसारी के इस विवादित बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। दीपक प्रकाश ने कहा कि इरफान साहब मंद बुद्धि हो गये हैं। देश का प्रधानमंत्री सबका पीएम है। दीपक प्रकाश ने कहा कि इरफान अंसारी पहले अपने दामन को देखें दाग ही दाग नजर आएंगे। ये हमेशा फालतू बातें ही करते रहते हैं। इनकी स्थिति ठीक नहीं है ऐसे में इन्हें इलाज के लिए रांची भेजा जाए।
गौरतलब है कि गुरुवार को पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक हुई थी। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। पीएम मोदी को 20 मिनट तक इंतज़ार के बाद वापस लौटना पड़ा था। यह पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी।
गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में इस गंभीर चूक का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।राज्य सरकार को भी इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। वही पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गुरुवार को हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया।
वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने इस मामले को रखते हुए घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की। वहीं कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा। इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। वहीं इस मामले में अब पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है।