खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
17-Jun-2023 05:00 PM
By First Bihar
PATNA: आगामी 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ रणनीति तय होगी। कई ऐसे दल भी हैं जिन्हें इस बैठक में शामिल होने के लिए अभी तक न्योता नहीं मिला है। जिसकों लेकर ऐसे दलों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बैठक के पहले जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव का दर्ज छलक गया है।
पप्पू यादव ने कहा है कि 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक छोटे दलों को यह कहकर नहीं बुलाया गया है कि छोटे-छोटे दुकान की अभी जरूरत नहीं है। अगर छोटे दुकान की जरूरत नहीं तो पुराने जनता पुराने जनता दल को एकजुट करें, सबको एक साथ लेकर चलें। पप्पू यादव ने कहा कि उनकी पार्टी छोटी है लेकिन जो लोग छोटी दुकान कह कर छोटी पार्टियों को खत्म करना चाहते हैं उन्हें यह बताना चाहिए कि जाप 2024 में एक सीट पर लड़ेगी, दो सीट पर लड़ेगी, लेकिन जन अधिकार पार्टी का कभी किसी के साथ विलय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी ने हमेशा विपक्ष की भूमिका निभाई है। जेडीयू अलग-अलग समय में एनडीए के साथ रही लेकिन पिछले पांच सालों से जाप विपक्ष के तौर पर भूमिका निभा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि वे महागठबंधन के साथ हमेशा रहे हैं। पप्पू यादव ने खुद को रंक बताते हुए कहा कि राजा तय करता है कि रंक की भूमिका क्या होगी। लालू, नीतीश और कांग्रेस को तय करना होगा कि पप्पू यादव की चुनाव में भूमिका क्या होगी। पप्पू यादव कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।