ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, कई कांग्रेस नेताओं के भी कोरोना पॉजिटिव होने की...

सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, कई कांग्रेस नेताओं के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर

02-Jun-2022 12:58 PM

DESK: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक सोनिया गांधी को बुधवार की शाम हल्का बुखार आया था, जिसके बाद कोविड टेस्ट कराया गया। कोविड टेस्ट में सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सुरजेवाला ने बताया है कि पिछले दिनों सोनिया गांधी पार्टी के जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


सुरजेवाला के मुताबिक सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनका इलाज चल रहा है और वे ठीक हो रही हैं। सुरजेवाला की मानें तो डॉक्टरों ने सोनिया गांधी के दो से तीन दिनों में ठीक होने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि ED ने 8 जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सुरजेवाला ने उम्मीद जताई है कि सोनिया गांधी 8 जून से पहले ठीक हो जाएंगी।


बता दें कि बीते 13 मई से राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। तीन दिनों तक चले इस चिंतन शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के 430 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस शिविर में संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर गंभीर चर्चा हुई थी। इस दौरान सोनिया गांधी से कई कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की थी।