ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने...

कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

24-Aug-2024 11:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधनी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।  


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नौबतपुर-भुसौला मार्ग एनएच 139 पर स्थित वादीपुर पनशाला के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नौबतपुर के तरेत गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार ओर गंघरा निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई। दोनों सिमरा से अपने घर जा रहा था। इसी ये दौरान हादसा हुआ। 


वहीं, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने एनएच 139 पर स्थित वादीपुर पनशाला के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को अपने कब्ज में लेने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण नहीं मान रहे हैं। पुलिस कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम चालक की तलाश कर रही है।