ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया open meat sale ban : बिहार में मीट शॉप्स चलाने के लिए करना होगा यह काम, खुली बिक्री पर पूरी तरह रोक; सरकार का आदेश

राजीव BDO की नौकरी छोड़ बनना चाहते थे प्रोफेसर, हो गया था चयन, पत्नी का विरोध बना सुसाइड का कारण

राजीव BDO की नौकरी छोड़ बनना चाहते थे प्रोफेसर, हो गया था चयन, पत्नी का विरोध बना सुसाइड का कारण

05-Nov-2019 02:42 PM

GAYA: कोंच बीडीओ राजीव रंजन के सुसाइड केस की एसआईटी जांच कर रही है. जांच में पता चला है कि राजीव बीडीओ की नौकरी छोड़ना चाहते थे. वह प्रोफेसर बनना चाहते थे. लेकिन उनकी पत्नी सोनम इसका विरोध करती थी. राजीव का चयन भागलपुर विवि में इतिहास के प्रोफेसर के लिए हो गया था.




सोनम से एसआईटी ने दो दिन की पूछताछ

रविवार और सोमवार को सोनम से एसआईटी की टीम ने पूछताछ की है. जिस बैंक में सोनम काम करती वहां भी टीम ने जाकर सोनम के सहयोगियों से पूछताछ की है. सहयोगियों ने भी टीम को बताया है कि वह चार पांच दिनों से काफी परेशान थी. गया डीएसपी ने राजकुमार साह ने इस मामले में कहा है कि जांच करीब-करीब पूरी हो चुकी है. इस मामले में आमने आया है कि वह बीडीओ की नौकरी छोड़ प्रोफेसर बनना चाहते थे. लेकिन पत्नी इसका विरोध करती थी. इसको लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था. 


छत से कूदकर की थी सुसाइड

बता दें कि राजीव रंजन ने गया में 30 अक्टूबर को छत से कूदकर सुसाइड की थी. घटनास्थल से 5 पेज का सुसाइड नोट, पर्स और मोबाइल मिला था. उनकी पत्नी सोनम कुमारी गया के एक सरकारी बैंक में पीओ हैं. राजीव मुंगेर जिले के धरहरा के रहने वाले थे. राजीव की पत्नी ने इस मौत की जांच की मांग की है और गया डीएम पर गंभीर आरोप लगाया था. लेकिन गया डीएम ने आरोपों को गलत बताया था.