ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

BDO के परिजनों ने कहा-राजीव नहीं कर सकता है सुसाइड, हुई है हत्या

BDO के परिजनों ने कहा-राजीव नहीं कर सकता है सुसाइड, हुई है हत्या

31-Oct-2019 02:23 PM

GAYA: कोंच बीडीओ राजीव रंजन के सुसाइड के बाद परिजन गया पहुंचे. परिजनों ने कहा कि राजीव ने सुसाइड नहीं की है, उसकी हत्या हुई है. इसकी जांच की जाए. राजीव की मौत खबर सुनने के बाद दो भाई समेत परिवार और रिश्तेदार पहुंचे हुए थे. भाईयों ने कहा कि राजीव हिम्मत वाले थे वह सुसाइड नहीं कर सकते है.

मेडिकल बोर्ड गठित कर हुआ पोस्टमॉर्टम

एएनएमसीएच में राजीव का मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमॉर्टम किया गया. इसको लेकर गया डीएम ने निर्देश दिया था. डीएम ने गया एसएसपी को सुसाइड नोट की लिखावट की जांच करने को कहा है. डीएम परिजनों से मिले और भरोसा दिया की जांच की जाएगी. 

बीडीओ संगठन का आरोप- काम के कारण थे तनाव में

बीडीओ की मौत के बाद बिहार बीडीओ सेवा संघ ने जांच की मांग की है. बीडीओ ने संघ ने आरोप लगाया है कि वह अधिकारियों के प्रताड़ना के कारण वह दवाब में थे. इस मौत की जिम्मेवार जिला प्रशासन है. आज बीडीओ संगठन की गया में बैठक भी हो रही है. 


9 माह पहले हुई थी शादी

बता दें कि कोंच बीडीओ की 9 माह पहले ही शादी हुई थी. वह पत्नी के साथ गया में रहते थे, लेकिन अचानक बुधवार को छत से कूदकर सुसाइड कर ली थी. उनकी पत्नी गया के एक सरकारी बैंक में पीओ है. जिस जगह से राजीव ने सुसाइड किया था वहां पर मोबाइल और 5 पेज का सुसाइड नोट मिला था. वह मुंगेर जिले के धरहरा के रहने वाले थे.