Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
07-Jun-2021 02:49 PM
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले में एक कंपाउंडर द्वारा नशा खिलाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी कंपाउंडर ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और अब पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है.
घटना केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. आरोपी कंपाउंडर का नाम रंजीत राम (25) बताया जा रहा है. दरअसल, गांव की एक महिला की तबीयत खराब होने पर वह इलाज कराने एक क्लीनिक गई थी. जहां मदद करने के नाम पर उसे नशे की दवा देकर कंपाउंडर ने पहले बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा.
इसे लेकर महिला थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई जिसमें रंजीत राम के साथ ही उसके पिता पर भी गाली गलौज करने का आरोप पीड़ित महिला ने लगाया है. महिला थानेदार नुसरत जहां ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.