ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / कॉमन सिविल कोड आया तो JDU लेगा स्टैंड, मंत्री विजय चौधरी बोले.. हम...

कॉमन सिविल कोड आया तो JDU लेगा स्टैंड, मंत्री विजय चौधरी बोले.. हम किसी से डरने वाले नहीं

26-Apr-2022 01:48 PM

PATNA : कॉमन सिविल कोड के मसले पर धीरे-धीरे देश की सियासत गरमाने लगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में यह साफ कर दिया था कि देश में अब कॉमन सिविल कोड लागू करने की जरूरत है। माना जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र में सरकार इससे जुड़ा बिल पेश कर सकती है, लेकिन कॉमन सिविल कोड एक ऐसा मसला है जिस पर जेडीयू की राय बीजेपी से अलग है। इस मसले को लेकर पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही बयान दे दिया है कि बिहार में कॉमन सिविल कोड की आवश्यकता नहीं होगी।


अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कॉमन सिविल कोर्ट को लेकर अपनी राय जाहिर की है। हालांकि वह इस मसले पर फिलहाल कुछ बोलना नहीं चाहते लेकिन सवाल पूछे जाने पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि जब कॉमन सिविल कोड लाया जाएगा तो जेडीयू अपना रुख साफ करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या जेडीयू बीजेपी के सामने ऐसे मसलों पर बोलने से डरती है विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं हैं।


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सीबीएससी की तरफ से पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि देश के इतिहास को पाठ्यक्रम से बदला जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हम इससे इत्तेफाक नहीं रखते, मैंने अपनी बात सीबीएससी तक पहुंचा दी है। आपको बता दें कि सीबीएससी की तरफ से पाठ्यक्रम में मुगलकालीन इतिहास को हटाए जाने की खबर सामने आई थी जिस पर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सख्त ऐतराज जताया था।