Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Jul-2024 12:46 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एएनएमसीएच के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल छात्रा का शव मिला है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में मातम का माहौल कायम है। घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दी गई। उसके बाद अब मगध मेडिकल थाना की पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
दरअसल, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में आज सुबह एक मेडिकल स्टूडेंट का शव कमरे में पंखा से झूलता हुआ मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद पीजी गर्ल्स हॉस्टल की सभी छात्राओं की भीड़ लग गई। जिसके बाद मगध मेडिकल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं, मृतका की पहचान मेडिकल छात्रा की पहचान डॉ. वंदना के रूप में की गई है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। यह अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में एमबीबीएस कर पीजी कर रही थी। मृतक वंदना एमबीबीएस कर पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और गायनी विभाग में इंटर्न कर रही थी।
उधर, घटना के बाद पुलिस ने पंखा से लटक रहे शव को उतार और मृतका के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। परिजनों के आने के बाद मामले में कुछ और जानकारी मिलने की उम्मीद है कि आखिर छात्रा ने ऐसा कमद क्यों उठाया। फिलहाल सुसाइड के कारण की असली वजह क्या है, इसका पता अभी नहीं चल सका है। वहीं हॉस्टल कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मगध मेडिकल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से तफ्तीश में जुटी है।