ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

कॉलेज से घर लौट रही दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ा

10-May-2022 10:03 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: कॉलेज से घर लौट रही दो छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर बदमाशों ने बेल्ट से दोनों लड़कियों की पिटाई कर दी। जबरन बाइक पर बैठाने और अपहरण की कोशिश करने पर जब लड़कियों ने शोर मचाया तब ग्रामीणों की नजर उन पर गयी। 


फिर क्या था ग्रामीणों ने मनचलों को खदेड़ा जिसके बाद दोनों की जान बच पायी। घटना के विरोध में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। 


घटना सुपौल के पिपरा थानाक्षेत्र अंतर्गत महेशपुर बाजार के फसिया गांव के पास की है जहां दो लड़कियां जो पिपरा कॉलेज से कॉलेज से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो युवक बाइक से पीछा करते हुए फसिया महेशपुर के बीच मे एक पुलिया के पास लड़कियों को घेर लिया ओर दोनों के साथ छेड़खानी करने लगे और अपहरण की नीयत से जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया।


 लेकिन दोनों लड़की द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने बेल्ट से दोनों की पिटाई कर दी। लड़कियों ने जब शोर मचाया तब बगल में मवेशी चरा रहे लोगों की नजर उन पर गयी फिर क्या था ग्रामीणों ने मनचलों को खदेड़ा जिसके बाद किसी तरह दोनों लड़की की जान बचाई गयी। घटना की सूचना पीड़िता ने अपने घर वालों को दी। जिसके बाद घरवालों में ग्रामीणों के साथ घटना के विरोध में सड़क जाम दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।