Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
31-Oct-2023 01:00 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश किसी को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर एक प्रोफेसर को गोली मार दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रोफेसर रवि पाठक हर दिन की तरह मंगलवार को भी समय से राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज पहुंचे थे। वे कॉलेज में मौजूद थे, तभी बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी राम कृष्णा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने किस कारण से प्रोफेसर को गोली मारी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।
बता दें कि, रवि पाठक कॉलेज में फिजिक्स डिपार्टमेंट के hOD हैं। वह अपने ड्यूटी पर थे इसी दौरान अपराधी कॉलेज के अंदर घुसे और प्रोफेसर को गोली मार दी।इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम है। घटना के सूचना के बाद मौके पर सदर डीएसपी रामकृष्ण पहुंचे हैं और मामले की तहकीकात में जुटे हैं। गोली रवि पाठक के जबड़े में लगी है। बताया जा रहा है कि,कॉलेज में ठेकेदारी का काम भी बड़े व्यापक तौर पर चल रहा है ऐसे में ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर रवि पाठक को निशाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है।