खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
13-Oct-2021 08:01 PM
MUZAFFARPUR: कॉलेज में एडमिशन के वक्त एक साथ तीन हजार छात्र बीमार पड़ गये। यह सुनकर आपकों भी आश्चर्य हुआ होगा लेकिन यह बात सही है। मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविधालय में यह मामला सामने आया है। दरअसल पार्ट वन में एडमिशन जब छात्रों का छूट गया तब एक साथ तीन हजार छात्र-छात्राएं बीमार पड़ गये। ये सभी एडमिशन के वक्त ही बीमार पड़ गये थे इसलिए समय पर अपना नामांकन नहीं करा सके। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से एडमिशन का एक और मौका दिए जाने की मांग की है।
बीआरए बिहार विश्वविधालय के UMIS कॉर्डिनेटर प्रो.ललन झा ने बताया कि इन छात्रों को तीसरी मेरिट लिस्ट में मौका दिया जायेगा। स्नातक पार्ट वन में पहली मेरिट लिस्ट में दाखिले की अंतिम तारीख 20 सितंबर तक ही थी। जिन छात्रों का एडमिशन पहली लिस्ट में नहीं हुआ। वे दूसरी मेरिट लिस्ट के निकलने के बाद भी नामांकन लिए नहीं पहुंचे। और पांच दिन पहले एक साथ कई छात्रों का आवदेन मिला।
जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि बीमार पड़ने के कारण वे पहले मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी एडमिशन नहीं करवा पाए। प्रो. ललन झा ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में भी करीब छह हजार सीटें खाली रह गयी। दूसरी मेरिट लिस्ट में 13 हजार 500 छात्रों के नाम निकाले गये थे लेकिन 7300 छात्रों ने ही दाखिला लिया है।
वही स्नातक की तीसरी लिस्ट में 33 हजार छात्रों का चयन किया गया है। मेरिट लिस्ट निकाले जाने के बाद 14 से 25 अक्टूबर तक दाखिला लिया जायेगा। इस मेरिट लिस्ट में पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में छूटे छात्रों को भी मौका दिया जायेगा। बिहार विवि में एक लाख 30 हजार सीटों पर स्नातक में दाखिला लिया जाना है।