ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, बदमाशों ने whatsapp कॉल कर हड़काया; सर्च ऑपरेशन जारी

07-Mar-2024 01:28 PM

By First Bihar

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां दिल्ली विश्वविद्यालय के राम लाल आनंद कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, गुरुवार की सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के राम लाल आनंद कॉलेज के एक कर्मी के मोबाइल फोन पर बदमाशों ने वॉट्सएप कॉल कर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी। कर्मचारी द्वारा इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। धमकी की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया
 
 

कॉलेज प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम आनन फानन में कॉलेज पहुंची और पूरे कॉलेज को खाली करा दिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है और सघन जांच की जा रही है।