मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Sep-2022 08:22 PM
KATIHAR: कटिहार में एक कोचिंग संचालक की छात्रों ने जमकर धुनाई कर दी। कोचिंग की ही एक छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा की मां का आरोप है कि उनकी बेटी कोचिंग में पढ़ने आती है तो टीचर उसके साथ गलत हरकत करता हैं। जबकि आरोपी शिक्षक ने खुद को बेकसुर बताते हुए कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। मां और बेटी दोनों मिलकर गलत आरोप लगा रही है हकीकत यह है कि हम तो दोनों को जानते तक नहीं है।
गुरुजी की पिटाई का यह मामला कटिहार के नगर थाना क्षेत्र का है। जहां बीके सिन्हा का अपना कोचिंग सेंटर स्थित है। उनके कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद छात्रा और उसकी मां कोचिंग में पहुंच गयी। कोचिंग पहुंचकर शिक्षक की थप्पड़ और चप्पल से धुनाई कर दी। शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
मीडिया से बात करते हुए आरोपी शिक्षक ने बताया कि कोचिंग के ही छात्र और छात्रा ने फोन कर पहले उन्हें बुलाया और फिर उनकी चप्पल, बेल्ट, थप्पड़ से पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान छात्रा और उसकी मां भी मोजूद थी। कोचिंग संचालक बीके सिन्हा का कहना है कि वो ना तो छात्रा को जानते हैं और ना ही उनकी मां को पहचानते हैं।
उन्होंने बताया कि छात्रा की मां कुछ लड़कों को लेकर कोचिंग में आई और फिर फोन करके बुलाया और जमकर पिटाई करने लगे। उस वक्त 30-40 लड़का आया और गेट को लॉक कर एक साथ सभी पीटने लगे। छात्रा और उसकी मां ने भी उनकी पिटाई कर दी। अब कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ यह तो जांच का विषय है। फिलहाल इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। शिक्षक की पिटाई से इलाके लोग भी हैरान हैं।