ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

12-May-2022 12:40 PM

VAISHALI: बिहार में अपराध की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच बड़ी खबर वैशाली जिले से आ रही है। महुआ थाना क्षेत्र के चकफते गांव के सुनील सिंह की अठारह साल की बेटी रिशु कुमारी को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है। घटना के बाद से इलाके में हडकंप मच गया है। 


बताया जा रहा है कि लड़की महुआ कोचिंग से लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने चकफते गांव पंचायत के नजदीक उसे गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही रिशु कुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले में छानबीन में जुट गई। फिलहाल इस गोलीकांड की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। 


इस घटना को लेकर फिलहाल ये पुष्टि नहीं की जा सकी है कि छात्रा को गोली किसने और किस वजह से मारी है। जैसे ही मामला प्रकाश में आया, परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।