बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
22-Sep-2023 09:14 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के कोचिंग संस्थानों पर एक बार फिर केके पाठक ने सख्ती दिखाई है। शिक्षा विभाग की तरफ से कोचिंग संस्थानों के लिए नया फॉर्मेट जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के इस नए फॉर्मेट को भरकर सभी कोचिंग संस्थानों को संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पास जमा कराना होगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जारी किया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में की गई कोचिंग संस्थानों की जांच में यह बात सामने आई है कि ऐसे कई कोचिंग संस्थान हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो एक कोचिंग का कराया है लेकिन उनके ब्रांच कई जगहों पर चल रहे हैं। जिसके बाद विभाग ने ऐसे कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने के लिए यह कदम उठाया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी फॉर्मेट में कोचिंग संस्थानों में छात्रों की संख्या, किन विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है और कौन सी परीक्षा की तैयारी कोचिंग संस्थान कराते हैं इसकी जानकारी देनी होगी।
बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कोचिंग संस्थानों को स्कूल के टाइम पर कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही साथ सभी कोचिंग संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया था और अब शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों के लिए नया फॉर्मेट जारी किया गया है। जिसमें कोचिंग संस्थानों को सभी जानकारी शेयर करनी होगी।