ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

कोचिंग संचालक पर हमले के विरोध में शिक्षक संघ ने निकाला विरोध मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

11-Mar-2021 01:29 PM

By Pranay Raj

NALANDA: कोचिंग संचालक पर हमले के विरोध में आज शिक्षक संघ ने विरोध मार्च निकाला। घटना से आक्रोशित सदस्यों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिफ्तारी की मांग की। शिक्षक संघ के सदस्यों ने ऐलान किया कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शहर के सभी कोचिंग संस्थान अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे। 

news image

गौरतलब है कि लहेरी थाना क्षेत्र के मछली मंडी के पास स्थित एपेक्स कोचिंग में बुधवार को छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई थी जिसके बाद कोचिंग संचालक ने छेड़खानी करने वाले शख्स को कोचिंग से निकाल दिया। तभी कुछ देर बाद वह शख्स अपने साथियों के साथ कोचिंग में पहुंचा और मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान कोचिंग संचालक अनीश कुमार और उनके भाई निशांत की पिटाई कर दी गई जिससे वे घायल हो गये। जिनका इलाज निजी क्लिनिक में अब भी जारी है। मारपीट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की थी।

news image


मारपीट और हंगामे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। शिक्षक संघ के सदस्यों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। संघ के सदस्यों का कहना है कि सीसीटीवी में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है लेकिन इसके बावजूद आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी को लेकर शिक्षक संघ के सदस्यों ने आज विरोध मार्च निकाला और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। संघ के सदस्यों ने ऐलान किया है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंट के भीतर नहीं हो पाती है तब पूरे शहर के कोचिंग संस्थान को 3 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। 

news image