ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / कोचिंग में पढ़ाने वाले बिहार के सरकारी शिक्षक होंगे बर्खास्त! केके पाठक ने...

कोचिंग में पढ़ाने वाले बिहार के सरकारी शिक्षक होंगे बर्खास्त! केके पाठक ने जिलों से मांगी जानकारी

07-Jan-2024 03:21 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के वैसे सरकारी शिक्षक जो प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में बच्चों को पढ़ाने जाते हैं सचेत हो जाएं। केके पाठक ने जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है जो निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने जाते हैं। शिक्षक अगर बाज नहीं आते हैं तो उनकी नौकरी भी जा सकती है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने सरकारी शिक्षकों को निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने जाने से मना किया था लेकिन इससे बाज नहीं आ रहे थे। एसीएस पाठक के निर्देश पर शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों पर शिकंजा कसने जा रही है। शिक्षा विभाग ने 10 जनवरी तक सभी जिलों के डीएम से कोचिंग में पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों का ब्योरा मांगा है।


कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों के बारे में गलत जानकारी देने वाले हेडमास्टर और अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन होगा। कोचिंग संस्थानों को भी यह शपथ पत्र देना है कि उनके यहां कोई भी सरकारी शिक्षक नहीं पढ़ा रहे हैं। जिला से लेकर प्रखंड स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सभी हेडमास्टर को यह सुनिश्चत करने को कहा गया है कि कोई भी शिक्षक कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने नहीं जाए।