CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
15-Jun-2024 01:51 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन दिन से लापता नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। यहलड़की कोचिंग के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उसके बाद लड़की की मां ने अपनी बेटी की सहेली, उसकी मां और बगल गांव के एक युवक पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नबीनगर से पिछले तीन दिनों से गायब 16 वर्षीय छात्रा का शव इंद्रपुरी सोन बराज से बरामद किया गया है। गायब छात्रा की मां ने दो दिन पहले ही नबीनगर थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।जिसमें उन्होंने तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। इसी बीच छात्रा का शव बरामद होने से सनसनी मच गई है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान नबीनगर शहर की 16 वर्षीय लड़की के रूप में की गई है। परिजनों ने तीन दिन पहले ही उसके अपहरण की प्राथमिकी नबीनगर थाना में दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में 3 युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
उधर, घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क को जाम से मुक्त कराया और मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में नबीनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि छात्रा का शव रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। जिसका पोस्टमार्टम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।