ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

कोचिंग जाने वाली दर्जनों लड़कियों के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मनचलों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती

28-Jun-2024 02:38 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN: एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लड़कियों को शिक्षित करने को लेकर कई योजनाएं चला रही है। वही पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पंडितपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में 8 की संख्या में पहुंचे स्थानीय मनचलों ने जमकर उत्पात मचाया। कोचिंग में पढ़ रही दलित और महादलित परिवार की दर्जनों लड़कियों के साथ छेड़खानी की और जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो बेरहमी से पिटाई कर दी।


 जिसमें आधा दर्जन से अधिक लड़कियां घायल हो गई। सभी घायल लड़कियों का इलाज सीएचसी पहाड़पुर में चल रहा है। पीड़ित छात्रों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वही छेड़खानी का विरोध करने पर अब गांव के ही कई युवक बार-बार उन्हें परेशान कर रहे हैं। वही कोचिंग संचालक ने बताया की गांव के मनचले आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं और जब इसका विरोध छात्रा करती हैं तब पिटाई की जाती है। 


विश्वनाथ यादव के बेटे पर छेड़खानी का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। मनचलों पर  छेड़खानी और मारपीट का मामला पहाड़पुर थाने में दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने मनचलों को संरक्षण देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।