पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
16-May-2024 11:14 AM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने छात्राओं से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। यह हादसा गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शहर के महाराणा प्रताप चौक के समीप ये घटना घटी है। इस घटना में लगभग आठ छात्राएं घायल हो गई। वहीं हाइवा लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और जख्मी छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि सभी छात्र प्रतिदिन ऑटो से औरंगाबाद क्लास करने आती थी। गुरुवार की सुबह भी सभी छात्राएं बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ से ऑटो पर सवार होकर औरंगाबाद क्लास करने आ रही थी। इनमें से कुछ छात्राएं इंटर की है तो कुछ छात्राएं कम्पटीशन की है।
इसके साथ ही महाराणा प्रताप चौक से ऑटो शहर में जाने के लिए मुड़ ही रही थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई। इस घटना में ऑटो सवार लगभग आठ छात्राएं घायल हो गई। घायलों में बारुण थाना क्षेत्र के पोखराही गांव निवासी निभा कुमारी, अनु कुमारी, वर्षा कुमारी, उरदीना गांव निवासी पूजा कुमारी, मोनल कुमारी, रिया कुमारी, बसडीहा गांव निवासी मनीषा कुमारी एवं नवादा गांव निवासी पम्मी कुमारी शामिल है.
इसके साथ घटना के बाद हाइवा चालक मौके से हाइवा लेकर फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। स्थानीय लोगों ने सभी घायल छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और कोचिंग के शिक्षक व परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से हाइवा लेकर फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही।