Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
10-Mar-2021 12:24 PM
By PRANAY RAJ
NALANDA: कोचिंग सेंटर पर बदमाशों ने जमकर पथराव किया और हंगामा मचाया। इस दौरान कोचिंग परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पथराव और मारपीट की इस घटना में कोचिंग संचालक अनीश कुमार और उसका भाई निशांत घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। कोचिंग में लगे CCTV कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गयी है जिसके आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
नालदा के लहेरी थाना क्षेत्र के मछली मंडी के पास आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक बदमाशों ने एक कोचिंग सेंटर पर जमकर पथराव कर दिया। जिससे कोचिंग संचालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एपेक्स क्लासेज नामक कोचिंग में एक शख्स पढ़ाई के दौरान अक्सर छात्राओं के साथ छेड़खानी किया करता था युवक की इस हरकत से परेशान छात्राओं ने इसकी शिकायत कोचिंग संचालक से की थी।
आज जब वह युवक कोचिंग पहुंचा तब संचालक ने कहा कि कोचिंग में आपका व्यवहार सही नहीं है इसलिए आपका एडमिशन हम नहीं लेगे। इतना सुनते ही वह आगबबूला हो गया और कुछ देर बाद अपने कुछ साथियों के साथ कोचिंग पहुंच पथराव शुरू कर दिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कोचिंग संचासक अनीश और उसका भाई निशांत घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस दौरान दहशत फैलाने के उद्धेश्य से बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। हालांकि बदमाशों की पूरी करतूत कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।