बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
11-Sep-2023 07:41 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें मौत की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तारवा गांव निवासी मनोज राम को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इसी ने उत्तर प्रदेश के सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करते हुए मौत की धमकी वाला वीडियो प्रसारित किया था। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिलने के बाद राज पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए साहेबगंज पुलिस को तत्काल संबंधित युवक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर इस युवक को अरेस्ट कर लिया है।