पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
13-Jul-2022 09:32 AM
BUXAR: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि बुधवार को बिहार के बक्सर जिले मैं आने वाले हैं. योगी के आगमन के मद्देनजर छोटका राजपुर में प्रशासनिक चहलकदमी तेज हो गई है. तैयारी के तहत हेलीपैड बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया है. बक्सर जिलाधिकारी और एसपी ने सीएम के आगमन वाले जगह पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था. जिलाधिकारी ने हेलीपैड का निरीक्षण भी किया था.
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह का शनिवार रात को निधन हो गया था. पैर में फ्रैक्चर की वजह से 21 जून को उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस् थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती करवाया गया.
पिता के निधन के बाद दयाशंकर सिंह काफी भावुक हो गए थे. पिता के साथ ट्विटर पर उन्होंने तस्वीर भी शेयर की थी. उनका शव यूपी से बिहार लाया गया था. यहां गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई थी. अब उनके श्रद्धांजलि सभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बक्सर आने वाले हैं.
जानकारी के मुताबिक, मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर सरकार के कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी आएंगे. ये बातें स्वयं मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही है. उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे उनका आगमन प्रस्तावित है.