ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / सीएम पद से आज इस्तीफा दे सकते हैं हेमंत सोरेन, शाम 4 बजे...

सीएम पद से आज इस्तीफा दे सकते हैं हेमंत सोरेन, शाम 4 बजे राज्यपाल से होगी मुलाक़ात

01-Sep-2022 02:36 PM

DESK : झारखंड में मचे राजनीतिक हलचल के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इस्तीफा दे सकते हैं। राज्यपाल रमेश बैस ने हेमंत सोरेन से मिलने के लिए चार बजे का वक्त दिया है। वहीं, आज शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोरेन इन बैठक में कोई बड़ा फैसला लेने पर चर्चा कर सकते हैं। 



हेमंत सोरेन से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ इस्तीफा देने के बाद वे फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इन तमाम मुद्दों पर कैबिनेट की बैठक में ही चर्चा होगी। वहीं आपको बता दें कि राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुलाक़ात के लिए चार बजे का वक्त दिया है। 



हेमंत सोरेन ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले को लेकर ये प्लान बनाया है। शाम चार बजे वे राज्यपाल रमेश बैस से मिलेंगे और फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पर राज्यपाल का क्या फैसला आता है।