Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Nov-2022 09:49 AM
GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गयावासियों के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम नीतीश आज गया में गंगा ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने वाले हैं। जिले के अबगिला में गंगाजल उद्भव परियोजना के तहत बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन होने के साथ ही गया और बोधगया में सप्लाई पाइप के माध्यम से गंगा का जल आना शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद सीएम रामसागर, सीता कुंड और बोधगया जाएंगे।
बिहार के सीएम आज गया के अबगिला में हेलिकॉप्टर से पहुचेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से गंगाजल उद्भव परियोजना के तहत बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुचकर विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया में चार स्थानों पर अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मानपुर, गया शहरी क्षेत्र और बोधगया में आयोजित होगी। वहीं,मुख्यमंत्री के कई जगह कार्यक्रमों को देखते हुए गया जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है।जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं।
इधर, इसमें स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जल हमारे घर आ रही है। जिससे जिलेवासियों में काफी उत्साह है। उनका कहना है कि, उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि गंगाजी जी उनके घरों में आएगी। अब गंगा जी हमारे घर आ रही है, तो बड़ी खुशी हो रही है। बताया कि सीएम उनके घरों में भी आएंगे और सप्लाई से आने वाले गंगा का पानी भी पिएंगे। सीएम नीतीश कुमार भी वहां आसपास के घरों में जाकर गंगा जल पीने वाले हैं।
गौरतलब हो कि, गया में मोकामा के हाथीदह से करीब 151 किलोमीटर लंबी पाइप के जरिए गंगाजी का पानी मोहड़ा प्रखंड में स्थित तेतर जलाशय में लाया गया है। यहां से फिर अबगिला में बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी लाया जाएगा। जहां वॉटर ट्रीटमेंट के बाद पानी को शुद्ध किया जाएगा। इसके बाद गया-बोधगया में लगभग 81 हजार घरों में पानी सप्लाई की जाएगी।