ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

CM नीतीश से शिकायत... बीच चौराहे पर पत्नी की इज्जत लूटने की धमकी देता है भू-माफिया, जोर जबरदस्ती करता है, मदद कीजिये सरकार

01-Nov-2021 12:21 PM

PATNA : नवंबर महीने के पहले सोमवार को जनता दरबार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार  पुलिस और जमीन से जुड़े मामले सुन रहे हैं. 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में युवक की शिकायत से हड़कंप मच गया है. दरअसल सीएम से शिकायत करने पहुंचे एक शख्स ने भू-माफिया के ऊपर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीच चौराहे पर पत्नी की इज्जत लूटने की धमकी देता है.


'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से पुलिस और जमीन से जुड़े मामले ज्यादा देखने को  मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत करने पहुंचे एक शख्स ने कहा कि युवक ने कहा कि भू-माफ‍िया की हरकत का विरोध करने पर वह बीच चौराहे पर पत्‍नी से दुष्‍कर्म करने की धमकी देता है. पीड़ित शख्स ने मुख्यमंत्री से कहा कि "गांव के दबंग भू माफिया ने हमें परेशान कर रखा है. हमारी ही जमीन के लिए वो पैसा मांगता है. हमारी पत्नी जब डीआईजी से शिकायत करने पहुंची तो भू-माफिया ने चौराहे पर इज्जत लूटने की धमकी दी. सर कुछ करिए…" इस पर मुख्यमंत्री ने फरियादी युवक को डीजीपी के पास भेज दिया.


इसी तरह एक युवक ने कहा कि उसकी मां ने पिता की हत्‍या करवा दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्‍या कर दी गई, लेकिन न तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है और न ही प्रशासन कोई मुआवजा ही दे रहा है. मुख्‍यमंत्री के सामने पहली शिकायत जमीन विवाद की पहुंची. पहला आवेदन लेकर पहुंचे बुजुर्ग फरियादी सीएम को अपनी परेशानी बताते हुए रो पड़े. 


उन्‍होंने बताया कि उनकी जमीन के विवाद में पुलिस उनके ही बेटे को लेकर चली गई. एक बुजुर्ग ने जेपी सेनानी पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर मुख्‍यमंत्री से मिलने पहुंचे. उन्‍होंने बताया कि जेपी आंदोलन के दौरान वे भादवि की धाराओं के तहत जेल गए थे. उन्‍होंने बताया कि 1974 में जेल जाने के बावजूद उन्‍हें जेपी सेनानी पेंशन नहीं मिल रही है. इस पर सीएम ने कहा कि तय मानकों के अनुरूप पाए जाने वाले सभी लोगों को पेंशन दी जा रही है. मुख्‍यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को फोन लगाते हुए कहा कि उनके आवेदन पर नियमों के अनुसार विचार किया जाए.