ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / सीएम नीतीश ने पश्चिम चंपारण में 3 सौ करोड़ की योजनाओं का किया...

सीएम नीतीश ने पश्चिम चंपारण में 3 सौ करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ, 51 योजनाओं की एक साथ शुरुआत

08-Nov-2019 01:08 PM

BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में पश्चिम चंपारण जिले को एक साथ 51 योजनाओं का तोहफा दिया है। सीएम नीतीश ने मैनाटांड स्थित रमपुरवा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम से कुल तीन सौ करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत की है।


सीएम नीतीश ने एक साथ कुल 51 योजनाओं की शुरुआत करते हुए एक जनसभा को भी संबोधित किया। नीतीश कुमार ने कहा कि पश्चिम चंपारण के लोगों से उनका एक विशेष रिश्ता है। वह अपनी हर यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करते आए हैं और आगे जल जीवन हरियाली यात्रा की शुरुआत भी वह पश्चिम चंपारण की धरती से ही करेंगे।


बिहार में पिछले दिनों आई आपदा की चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वह जनहित के काम में लगातार लगे हुए हैं, बावजूद इसके सरकार की आलोचना की जाती है। पटना में आई प्राकृतिक आपदा से कोई मुकाबला नहीं कर सकता था। नीतीश कुमार ने कहा कि कल पंजाब दौरे पर उन्होंने वहां भी जलजमाव की स्थिति देखी है लेकिन बिहार के बाहर की ऐसी तस्वीरों पर कोई खबर नहीं बनती।