ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sharda sinha: शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की सीएम नीतीश ने ली जानकारी, दिल्ली में अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Sharda sinha: शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की सीएम नीतीश ने ली जानकारी, दिल्ली में अधिकारियों को दिए ये निर्देश

28-Oct-2024 04:54 PM

By First Bihar

PATNA: दिल्ली एम्स में भर्ती पद्मभूषण शारदा सिन्हा की हालत फिलहाल स्थिर है। बीते दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बिहार सरकार शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक गायिका के हेल्थ की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर से बात कर उन्हें निर्देश दिया है कि शारदा सिन्हा के इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस बात की जानकारी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।


शारदा सिन्हा का फोटो शेयर करते हुए संजय झा ने एक्स पर लिखा, “पद्मभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी एम्स दिल्ली में भर्ती हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर को इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। मैंने उनके पुत्र से बात कर इलाज की जानकारी ली है”।