ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सीएम नीतीश ने निर्माणाधीन साइंस सिटी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये...

सीएम नीतीश ने निर्माणाधीन साइंस सिटी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

16-Feb-2024 03:00 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी परिसर में बन रहे भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और एक-एक चीज के बारे में बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और एक्जीबिशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भवन निर्माण के सचिव ने मास्टर प्लान के माध्यम से पूरे साइंस सिटी परिसर के निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को बताया। उन्होंने बताया कि यहां छात्र-छात्राओं को गाइड के माध्यम से विज्ञान की मूल बातें बताई और दिखाई जाएंगी। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष इससे संबंधित एक प्रस्तुतीकरण दी गई।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई। बहुत पहले से इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर हमारे मन में कॉन्सेप्ट था और हमने इसको लेकर अपना आइडिया दिया। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में विशिष्ट होगा। इस परिसर में तालाब का भी निर्माण कराया जा रहा है जिससे जल संग्रहण में सुविधा होगी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि व्यवस्थित ढंग से यहां पौधारोपण और ग्रीन एरिया डेवलप किया जा रहा है, जिससे यह परिसर सुंदर और आकर्षक दिखेगा। छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान से जुड़ी हुई चीजों को गाइड के माध्यम से बेहतर ढंग से जानकारी दी जानी है इसको लेकर सारी व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाले पर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से करें ताकि लोगों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सके और यातायात सुलभ रहे।