बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
30-Oct-2019 03:17 PM
DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से रिश्ते को लेकर चल रही अटकलबाजी पर खुद विराम लगा दिया है। जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रशांत किशोर को लेकर नीतीश कुमार ने अपने नेताओं के सामने सारी गलतफहमी दूर कर दी। नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि प्रशांत किशोर जेडीयू के लिए क्या अहमियत रखते हैं। नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने का जिम्मा प्रशांत किशोर को सौंपा था।
दिल्ली में आज हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार की बगल वाली कुर्सी पर प्रशांत किशोर मौजूद थे। जिन नेताओं को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संबोधन करना था उस लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम भी शामिल था, लेकिन संबोधन के लिए बुलाए जाने पर पीके ना नुकुर करने लगे। तब नीतीश कुमार ने खुद प्रशांत किशोर को संबोधन करने का इशारा किया। राष्ट्रीय परिषद को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि वह अगले 3 साल में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नंबर की पार्टी बनाने का लक्ष्य पूरा करना चाहते हैं प्रशांत किशोर ने कहा कि वह पार्टी के लिए लगातार कमिटेड हैं और नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास की नीति उन्हें पसंद है।
राष्ट्रीय परिषद में संबोधन की बारी जब नीतीश कुमार की आई तो वह भी प्रशांत किशोर की चर्चा करना नहीं भूले। नीतीश कुमार ने दो टूक कह दिया कि प्रशांत किशोर ने 7 निश्चय का जो ब्लू प्रिंट तैयार किया था, बिहार में सरकार आज भी उस पर काम कर रही है। भले ही महागठबंधन की सरकार बिहार में खत्म हो गई हो लेकिन एनडीए के साथ रहकर भी वह सात निश्चय पर काम कर रहे हैं। नीतीश ने कहा कि प्रशांत किशोर ने जिस सात निश्चय का मॉडल तैयार किया उसे आज केंद्र सरकार अपना रही है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में खुले मंच से नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के साथ-साथ विपक्ष के उन नेताओं की गलतफहमी दूर कर दी जो यह मान बैठे थे कि प्रशांत किशोर अब नीतीश कुमार से दूरी बना बैठे हैं।