ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में सड़कों पर सुरक्षा होगी सख्त: हाईटेक गाड़ियों के जरिए ट्रैफिक पुलिस...

बिहार में सड़कों पर सुरक्षा होगी सख्त: हाईटेक गाड़ियों के जरिए ट्रैफिक पुलिस करेगी निगरानी, सीएम नीतीश ने 117 वैन को किया रवाना

21-Jun-2024 01:20 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में डबल इंजन की सरकार पुलिस को सशक्त बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। बिहार में सड़क सुरक्षा के साथ साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के अलावा मानव तस्करी को रोकने के लिए बिहार की सड़कों पर निगरानी बढ़ाने की रणनीति बनाई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 117 हाईटेक पुलिस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इन हाईटेक पुलिस वैन के जरिए यातायात पुलिस सड़कों पर निगरानी बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण के लिए 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 


इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पहले उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम की शुरूआत में अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।