ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान

ठीक 12 बजे सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, आरजेडी ने किया तीखा तंज

17-Sep-2024 09:43 AM

By First Bihar

PATNA: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए जहां बीजेपी ने बड़ी तैयारी की है तो वहीं देर रात से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने वाले लोगों का सोशल मीडिया पर तांता लग गया है। सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को बधाई दी। ठीक 12 बजे नीतीश कुमार ने एक्स पर अपना बधाई संदेश लिखा है। अब इसको लेकर आरजेडी ने तीखा तंज किया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सितंबर की रात 12 बजे पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है”। 


नीतीश कुमार के बर्थडे वीश करने की टाइमिंग को लेकर आरजेडी ने तंज किया है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक्स के जरिए सीएम नीतीश पर तंज किया है। उन्होंने लिखा, इतनी सिघ्रता से अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने कि तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है”।


उन्होंने आगे लिखा, “मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे , बारह बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट पर दिया गया।काश इतनी तत्परता बिहार में हो रहे हत्या बलात्कार पर भी दिखा पाते। बेरोजगारी_दिवस पर आप अपनी बेरोजगारी का मुआयना पेश किए हैं, वाह मुख्य मंत्री जी वाह”।