बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Oct-2019 03:25 PM
DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. सीएम नीतीश ने अमित शाह के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने कामना की है.
खबर के मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार अभी दिल्ली में है पर उन्होंने अमित शाह को फोन कर 55वें जन्मदिन की बधाई दी है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमित शाह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे.'
अमित शाह के जन्मदिन पर बिहार के भी कई नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने भी अमित शाह को ट्वीट कर जन्मदिन को बधाई दी है. रामविलास पासवान ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल, सुखद, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.'