ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में जलजमाव को लेकर सीएम नीतीश ने बुलाई बैठक, लिया जा सकता...

पटना में जलजमाव को लेकर सीएम नीतीश ने बुलाई बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

14-Oct-2019 09:30 AM

By Rahul Singh

PATNA : पटना में जलजमाव को लेकर सीएम नीतीश शख्त हैं. वे जलजमाव के दोषी लोगों को छोड़ने के मूड में नहीं हैं. जलजमाव के लिए दोषी अधिकारियो पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. आज सीएम जलजमाव को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे.


यह बैठक आज शाम 4 बजे एक अणे मार्ग में बुलाई गई है. इसमें सीएम न सिर्फ जलजमाव के कारणों पर बात करेंगे बल्कि भविष्य में ऐसा न हो इसकी रुपरेखा पर भी मंथन किया जाएगा. 

 

इस बैठक में मुख्य सचिव दिपक कुमार, प्रधान सचिव चंचल कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्साद सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे. 

वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग ने बुडको और पटना नगर निगम के साथ मंथन कर इस विशेष कार्ययोजना को तैयार किया है. इसे सीएम के समक्ष आज प्रजेंट किया जाएगा. जिसके बाद आज पटना को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.