Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
12-Aug-2024 12:13 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के जहानाबाद स्थित सिद्धेश्वरधाम मंदिर में जलाभिषेक करने गए सात श्रद्धालुओं की भगदड़ में कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में लगभग दो दर्जन से अधिक शिवभक्त जख्मी हो गए। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिवारों को चार-चार लाख मुआवजे का ऐलान किया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का उचित इलाज का भी आदेश दिया है। मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रशासन ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे की जांच में जहानाबाद जिला प्रशासन जुट गया है। अपनी संवेदना में मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहानाबाद की यह घटना काफी दुखद और पीड़ा देने वाली है।
पूजा करने आए श्रद्धालुओं की इस तरीके से मौत हो जाना बहुत दुखद है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी लोग इस घटना में घायल हुए हैं उनकी पूरी तत्परता से इलाज कराई जाए और जो लोग मौत के शिकार हो गए उनके परिजनों को अविलंब चार-चार लाख का मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवार जनों को धैर्य धारण करने का आग्रह किया है।
वहीं, इस मामले में जिला प्रशासन ने बताया कि कुछ दुकानदारों से विवाद और मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। कहा गया कि मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। लेकिन स्थानीय लोगों का अलग दावा है। एक टीवी चैनल से बातचीत में एक स्थानीय निवासी ने बताया कि रात को पुलिस वाले मंदिर क्षेत्र में नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी में एनसीसी से कैडेट्स व्यवस्था संभाल रहे थे। कुछ कारणों से उन्होंने लाठी चलाना शुरू कर दिया। उसके बाद एक के ऊपर एक कर लोग भागने लगे और इतने लोगों की मौत हो गई।
इनकी हुई मौत
1. सुशीला देवी, (40 वर्ष), पिता राजू कुमार, गेहलबिगहा, नदौल, मसौढ़ी पटना
2. किरण कुमारी, (25 वर्ष), पिता शिवशंकर, मसौढ़ी पटना
3. पूनम देवी, (40 वर्ष), जितेन्द्र साव, मउ बाजार, गया
4. प्यारे पासवान (32 वर्ष), , पिता संजीवन पासवान, मोबारकपुर, संडा, नालंदा
5. निशा देवी, (45 वर्ष), खड़रिया बिगहा, एरकी, जहानाबाद
6. बबीता देवी, (35 वर्ष), महादेवपुर, थाना पाली जहानाबाद
7. निशा कुमारी, (21 वर्ष), पिता सुभाष प्रसाद, लड़ौआ, मखदुमपुर, जहानाबाद
ये हुए घायल
1. राखी कुमारी उमरी (11 वर्ष) घर घोसी,
2. सियामणि देवी (50 वर्ष) घर सभापुर,
3. सिमरन कुमारी (4 वर्ष) घर पलेया मखदुमपुर
4. अनुराधा देवी ( 32 वर्ष) ग्राम महादेवपुर जिला नालंदा
5. अमन कुमार ( 14 वर्ष) ग्राम ढीबरा पर हिलसा
6. सपना कुमारी (14 वर्ष ) ग्राम नोआमा, जहानाबाद
7. सोनी कुमारी ( 30 वर्ष) एरकी जहानाबाद
8. प्रिंस कुमार (10 वर्ष) मऊ बाजार, गया
9. लालू कुमार (29 वर्ष) ग्राम लालसे बिगहा हिलसा
10. सौरभ कुमार (10 वर्ष) ग्राम महादेवपुर, नालंदा
11.सतीश कुमार ग्राम काकरिया, हिलसा, नालंदा
12. सृष्टि कुमारी (उम्र 8 वर्ष) ग्राम कृपागंज नालंदा
13. वासो कुमारी (उम्र 12 वर्ष) महादेवपुर नालंदा
14. राकेश कुमार (उम्र 22 वर्ष) मसौढ़ी पटना
15. संजू कुमारी (उम्र 22 वर्ष) ग्राम मुगल विगहा काको
16. किरण देवी (उम्र 30 वर्ष) मसौढ़ी
17. सुनैना देवी (32 वर्ष) मसौढ़ी
18. दिनेश कुमार (14 वर्ष) मसौढी
19. मनोज कुमार (35 वर्ष) सेवनन जहानाबाद
20. सोनी देवी (28 वर्ष) मसौढ़ी
21. मनीष कुमार ( 11 वर्ष) मसौढ़ी
22. फूलमंती देवी (50 वर्ष) परस विगहा जहानाबाद
23. खुशबू देवी ( 25 वर्ष) ग्राम कृपागंज नालंदा
24. सपना कुमारी, ( 18 वर्ष) , नोआवां, जहानाबाद
25. आंनद मोहन, ( 22 वर्ष) धुरिया-महमदपुर, जहानाबाद
26. मुस्कान कुमारी( 18 वर्ष), ग्राम महादेवपुर, नालंदा।