Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Sep-2023 05:21 PM
By First Bihar
GAYA: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का उद्घाटन आगामी 28 सितंबर को होनेवाला है। 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेला में देश विदेश से लाखों लोग गया पहुंचकर अपने पुर्वजों के मोक्ष के लिए पिंडदान करते हैं। पितृपक्ष मेला की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गया पहुंचे। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव और मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कई भवन का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
पितृपक्ष मेला से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया को करोड़ों रुपए के योजनाओं की सौगात दी। सीएम नीतीश ने बिपार्ड में भवन का उद्घाटन, सीताकुंड में सीता पथ का उद्घाटन, विष्णुपद मंदिर के मुख्य द्वार पर बने प्याऊ से गंगाजल की आपूर्ति का लोकार्पण, 120 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होने वाले 1080 बेड वाला गया जी धर्मशाला का शिलान्यास और बोधगया के बीटीएमसी भवन का उद्घाटन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ विष्णुपद मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देवघाट, शमशान घाट का निरीक्षण किया। पितृपक्ष मेला को लेकर की तैयारियों का घूम घूमकर जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि इस बार गया में पितृपक्ष मेला की खास तैयारी की जा रही है और सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।