ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

RSS जासूसी कांड : सीएम नीतीश ने बीजेपी नेतृत्व को दी सफाई, पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने किया कन्फर्म

21-Jul-2019 12:50 PM

By 2

PATNA : बिहार मेंRSS और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की जासूसी मामले में बुरी तरह से घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार बीजेपी नेतृत्व को सफाई दी है। इस बात का खुलासा दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है। पटना पहुंचेगी गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने इस मामले में सफाई दे दी है लिहाजा अब उन्हें इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी। https://youtu.be/oMKcR5urTVE RSS जासूसी कहानी सामने आने के बाद गिरिराज सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के उन ट्वीट को रिट्वीट किया था जिसमें जेडीयू से गठबंधन तोड़ने की मांग की गई थी। लेकिन पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने आज यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनके पहले के स्टैंड के बाद परिस्थितियां बदल गई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सफाई दे दी है लिहाजा अब उन्हें कुछ नहीं कहना है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस मामले पर जांच चल रही है। गिरिराज के इस बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि संघ जासूसी कांड को लेकर घिर चुके नीतीश कुमार ने आनन-फानन में कार्रवाई के बाद बीजेपी नेतृत्व को अपनी सफाई दे डाली है। अगर ऐसा नहीं होता तो गिरिराज सिंह पटना पहुंचने के बाद पक्के तौर पर नीतीश कुमार को निशाने पर ले लेते. गणेश सम्राट की रिपोर्ट