ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / CM नीतीश कुमार पर हो कानूनी कार्रवाई ! बोले गिरिराज सिंह ... सर्वदलीय...

CM नीतीश कुमार पर हो कानूनी कार्रवाई ! बोले गिरिराज सिंह ... सर्वदलीय बैठक कर जल्द खत्म हो शराबबंदी कानून

20-Dec-2023 10:40 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के बेगूसराय जिले में शराब माफिया का आतंक देखने को मिला है। अवैध शराब लेकर जा रहे तस्करों ने बिहार पुलिस के एक दारोगा को कार से कुचलकर मार डाला। इस हमले में होमगार्ड का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना मंगलवार रात नावकोठी थाना इलाके में हुई। नावकोठी में एसआई पद पर तैनात खमास चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद इस घटना को लेकर बेगुसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने नीतीश कुमार पर ही एक्शन लेने की बात कह डाली है। 


केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि- शराबबंदी के गलत नीतियों के कारण और नीतीश कुमार के जिद्द के कारण आज हजारों लोगों को जेल जाना पड़ रहा है। इनकी इस नीतियों के कारण कुछ बेगुनाह को भी जेल जाना पड़ा। कई लोगों की शराब माफियों ने हत्या कर दी है। आज इसी का प्रभाव है कि बेगुसराय में एक दारोगा को शराब माफिया ने कुचल डाला है। इसके लिए जिम्मेदार नीतीश कुमार हैं। यदि कोई कानून है तो नीतीश कुमार पर कानून का शिकंजा कसना चाहिए। नीतीश कुमार आप अपनी जिद्द छोड़ें और इस पर बैठक पर वापस से विचार करें। 


मालूम हो कि, इससे पहले बिहार के सीएम रहे जीतन राम मांझी का कहना है, अगर उनकी सरकार आई तो बिहार में शराबबंदी समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी में जो बंदी हैं उनमें 80 प्रतिशत दलित हैं।  ये वो लोग हैं जो एक पौआ पीकर शाम को घर जाते हैं। इन लोगों को इन्होंने जेल में बंद कर रखा है। इसके साथ उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी ने कहा, 500 रुपये कमाने वाला 2-3 हजार रुपये कहां से देगा। इसलिए वो जेल चला जाता है। सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, आपका ये मद्य निषेध सही से नहीं चल रहा है. मेरी सरकार आएगी तो हम लोग या तो गुजरात की तर्ज पर शराबबंदी को लागू करेंगे या यूं ही छोड़ देंगे।