ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / CM नीतीश कुमार पहुंचे सचिवालय, वित्त मंत्री के चैंबर का लिया जायजा; अधिकारियों...

CM नीतीश कुमार पहुंचे सचिवालय, वित्त मंत्री के चैंबर का लिया जायजा; अधिकारियों को दिया नया निर्देश

21-Sep-2023 10:58 AM

By First Bihar

PATNA : लगभग 18 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे नीतीश कुमार अपने कहे अनुसार आज फिर से बिहार के मुख्य सचिवालय पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार आज सुबह 9. 30 बजे मुख्य सचिवालय पहुंच गये। सीएम, मुख्य सचिवालय के सभी विभागों का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के सचिवालय पहुंचने के बाद अधिकारियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ दिखा। 


दरअसल,  सीएम नीतीश जब कल सचिवालय पहुंचे तो उन्होंने यह कहा था कि वो सप्ताह में तीन दिन यहां आएंगे। सीएम में सचिवलाय आने की सुचना से ही अधिकारियों में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। सीएम ने सचिवालय से संचालित सभी विभागों के कर्मियों और अधिकारियों के कैबिन का निरिक्षण किया। इस दौरान सीएम वित्त मंत्री विजय चौधरी के चैम्बर का भी जायज़ा लिया। इससे पहले सीएम ने बीते कल तमाम अधिकारियों को समय पर आने का दिया था निर्देश दिया था। इस दौरान सीएम ने मंत्रियों को भी समय पर दफ्तर आने को कहा था। 


मालूम हो कि, मुख्य सचिवालय से ही बिहार का राज काज चलता है। यहीं मुख्यमंत्री का चेंबर है।  इसके साथ ही कई अहम विभागों के मंत्री और सचिव का दफ्तर है। मुख्यमंत्री के सुबह सुबह सचिवालय पहुंचने के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है। आज सीएम 9.30 बजे नीतीश कुमार सीधे सचिवालय के प्रथम तल्ले पर पहुंचे, जहां उनका खुद का चेंबर है। उसके बाद वे पहले तल्ले पर अवस्थित अधिकारियों के कक्षों का निरीक्षण करने लगे। 


बता दें कि मुख्य सचिवालय के पहले तल्ले पर मुख्य सचिव, कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग के मंत्री और अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का दफ्तर है।वैसे मुख्य सचिव अस्पताल में एडमिट हैं।  कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ तो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी हैं औऱ वे सीएम के साथ ही रहते हैं। सचिवालय के अंदर से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने सिर्फ पहले तल्ले पर अधिकारियों के साथ साथ विभागों के कर्मचारियों के दफ्तर का निरीक्षण किया. वहां साफ सफाई की स्थिति देखी।  कई विभागों के कार्यालय में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी. सीएम ने उसे ठीक करने का निर्देश दिया।