बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
09-Jan-2021 03:26 PM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे हुए हैं. वह कल होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं.
बैठक से पहले मुद्दा होगा तय
बताया जा रहा है कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक होने से पहले सीएम नीतीश कुमार पार्टी के नेताओं के साथ 10 जनवरी को होने वाली बैठक को लेकर मुद्दा तय करेंगे. बताया जा रहा है कि कल की बैठक में कई बदलाव भी होने की संभावना है.
बीजेपी के कारण हुई हार
बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा कि जेडीयू के खराब प्रदर्शन के लिए बीजेपी भी जिम्मेवार है. चुनाव में एलजेपी का कोई वजूद नहीं है. उनको तो बीजेपी के वोट नहीं दिया. जिसके कारण उनकी हार हुई.
संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी
10 जनवरी को होने वाली राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की संयुक्त बैठक के बाद संगठन में बड़े बदलाव का फैसला किया जाएगा. इस बैठक में राज्यभर से आए तकरीबन 3 से 4 सौ प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ी और आरसीपी सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया उसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर अब संगठन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब तक पार्टी के अंदर संगठन में सालों से जमे नेताओं की जगह कुछ नए चेहरों को महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। खासतौर पर ऐसे नेताओं को जो सरकार की जवाबदेही से अलग हैं। आरसीपी सिंह लगातार इसी बदलाव के मद्देनजर होमवर्क कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान करने में जुटे हुए हैं जिन्होंने संगठन के लिए चुनाव के दौरान जी तोड़ मेहनत की ऐसे जुझारू नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की उम्मीद है। राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, क्षेत्रीय प्रभारी और बिहार से राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ताओं को बुलाया गया है। इस बैठक में हाल ही में विधानसभा चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों को भी बुलाया गया है।