अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Feb-2023 01:41 PM
By First Bihar
PATNA : केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक में कह दिया कि, वो अभी बजट देखें ही नहीं है। अभी अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं, जब वो वापस ऑफिस जाएंगे तो इसको देखेंगे। हालांकि, इस बजट को लेकर बिहार सरकार के तरफ से वित् मंत्री को उन्होंने आगे कर जवाब देने को कहा। जिसके बाद इसको लेकर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने अपनी बात रखी।
इस पर उन्होंने कहा कि हर बार हम बजट भाषण देखते थे। लेकिन इस बार दौरा में हैं, इसलिए नहीं सुन पाए हैं । हर बार हम सुनते थे। जब सांसद थे तब तो अंदर ही रहते थे। उसके बाद बजट जरूर सुनते थे। पिछले साल तक हम पूरा सुने। इस बार भी हम सुनते, लेकिन इस बार तो यात्रा पहले से तय था। हम लौट कर जाएंगे तो सब देखेंगे। बजट में क्या हुआ है, हमको नहीं पता है. हम पता करते हैं। हम लोगों को जितना कहना था सब मीटिंग में कह दिए थे ।
इसके बाद सीएम अपने आस पड़ोस में देखने लगे और दूर पर खड़े वित्त मंत्री विजय चौधरी के तरफ इशारा कर उनको अपने पास बुलाया। नीतीश कुमार ने विजय चौधरी के तरफ इशारा करते हुए कहा कि, कहां गए ...? सिद्धार्थ तो है ही. अरे सुनिए.. आइए ना ओर बोलिए जो चाह रहे थे वो मिला, आप तो मीटिंग में गए हुए थे न ? जिसके बाद वित्त मंत्री ने अपना जवाब दिया ।
बिहार सरकार के वित्त मंत्री ने कहा कि, हमलोग जो इस आम बजट में चाह रहे थे और केंद्र की मीटिंग में अपनी बात रखी थी, उसके मुताबिक कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि, अभी तक जो आया है उसमें बिहार के लोगों की अपेक्षा थी वो एक भी पूरा नहीं हुआ। हमलोगों ने मीटिंग में जो बात कही थी वो एक भी चीज़ पूरा नहीं हुआ है। बिहार को एक बार फिर से ठगा गया है।