ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर

CM नीतीश कुमार ने कहा- सफल शराबबंदी को देखने और जानने के लिए दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे हैं अधिकारी

CM नीतीश कुमार ने कहा- सफल शराबबंदी को देखने और जानने के लिए दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे हैं अधिकारी

17-Dec-2019 01:36 PM

KAIMUR: सीएम नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान यात्रा के दौरान भभुआ में लोगों को संबोधित किया और कहा कि बिहार के शराबबंदी अभियान की सफलता को देखने के लिए राजस्थान समेत कई राज्यों की टीम आ रही है. इसका अध्ययन किया जा रहा है कि बिहार में शराबबंदी कैसे सफल हुआ. 

बिहार की योजना की बिल गेट्स भी कर रहे चर्चा

सीएम ने कहा कि बिहार के जल जीवन अभियान की चर्चा विदेशों में हो रही है. कुछ दिन पहले ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स बिहार आए थे तो मुलाकात हुए थी. मैंने उनसे बिहार के जल जीवन हरियाली की चर्चा की. जब वह यहां से अमेरिका गए तो वहां पर कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर फ्रांस और अमेरिका में तो चर्चा होती. इसकी चर्चा बिहार के पटना में भी हो रही है. इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि बिहार की योजनाओं की चर्चा विदेश में हो रही है.

बिहार में भूलजल की नहीं होने देंगे कमी

सीएम ने कहा कि बिहार में भूलजल की कमी नहीं होने देंगे. इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है. सीएम ने कहा कि बिहार में अगले साल तक हर घर नल का जल योजना को पूरा कर लिया जाएगा. केंद्र की यही योजना 2014 में पूरी होगी. 

मानव श्रंखला में शामिल होने की अपील

सीएम नीतीश कुमार ने सभा में आए लोगों से अपील कि 19 जनवरी को आपलोग मानव श्रंखला में शामिल हो. इतने लोग शामिल होइये कि इस दिन भी एक रिकॉर्ड बने. सीएम ने कैमूर में 91 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया. सीएम ने कहा कि मां मुंडेश्वरी मंदिर पर जाने के लिए रोपवे का निर्माण होगा. इसको लेकर टेंडर हो गया है.सीएम ने कहा कि मुख्य सचिव साहब लेट मत कराइये. इसको जल्द पूरा कराइये.