समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
16-Jun-2020 02:02 PM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई पुल और सड़कों का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास करना अच्छा नहीं लगता है. अधिकारियों से कहा कि अगला कार्यक्रम वहां जाने का किजिएगा.
गाइड लाइन मानते हुए होगा कार्यक्रम
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जाकर भी उद्घाटन और शिलान्यास किया जा सकता है. जो कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार का गाइड लाइन है इसको मानकर भी वहां पर कार्यक्रम किया जाएगा. हम लोग तो केंद्र सरकार के गाइड लाइन को मानते हैं.
इस दौरान सभी जगहों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारी और वहां से लोग जुड़े हुए थे. इस दौरान सीएम ने कहा कि पुल बनाना ही नहीं उसको मेनटेंनेस पर भी ध्यान देना है. इस पर काम भी हो रहा है. पथ निर्माण विभाग की सड़क हो गया या ग्रामीण विभाग की सड़क हो. दोनों सड़कों का मेनटेंनेस जरूरी है. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के बनने से आवागमन आसान हुआ है. इसके अलावे किसानों को फायदा हुआ कि उनका अनाज बाजार तक आसानी से जा रहा है. जिससे किसानों को फायदा हो रहा है. उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है.