ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सरकार का मकसद कोरोना पर सचेत करने का था लेकिन लोग खौफ में...

सरकार का मकसद कोरोना पर सचेत करने का था लेकिन लोग खौफ में आ गए, CM नीतीश ने धारा 144 हटाने का दिया आदेश

16-Mar-2020 01:32 PM

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने धारा 144 हटाने का निर्देश दिया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार के कई जिलों में धारा 144 लगाया गया है. इनमें शिवहर, सीतामढ़ी समेत कई जिला शामिल है. 

पैनिक क्रिएट होगा

सीएम ने कहा कि धारा 144 लागू होने से पैनिक क्रिएट होगा. इसलिए जिन जिला में धारा 144 लागू है उसको हटाया जाए. सीएम ने मास्क पहनने वाले लोगों से भी कहा कि ऐसा करने से लोगों के दिल में डर का माहौल बनेगा. 

बिहार के इन जिलों में लगा धारा 144

बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, नवादा और किशनगंज, बांका, भागलपुर, वैशाली, अरवल, समस्‍तीपुर, मुजफ्फरपुर और कटिहार समेत कई जिलों में कोरोना को लेकर धारा 144 लगाया गया है. यह आदेश लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर 31 मार्च तक के दिया गया था. लेकिन यह अब सीएम के आदेश के बाद हट जाएगा.

31 मार्च तक स्कूल, सिनेमा हॉल, पार्क बंद

बिहार सरकार ने कोरोना को लेकर 31 मार्च तक सभी स्कूल, सिनेमा हॉल, पार्क, जू, धरना प्रदर्शन, रैली और आगंनबाड़ी केंद्र को बंद करने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है.  बिहार में आरजेडी, हम, बीजेपी समेत कई पार्टियों ने भी अपने कार्यक्रम और मिटिंग को रद्द कर दिया है.