ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द

भुलाए नहीं भूलते हैं नीतीश, कैबिनेट विस्तार समारोह में शामिल होकर भावुक हुए सुशील मोदी

भुलाए नहीं भूलते हैं नीतीश, कैबिनेट विस्तार समारोह में शामिल होकर भावुक हुए सुशील मोदी

09-Feb-2021 06:34 PM

PATNA : एक लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया. मंगलवार को राजभवन के राजेन्‍द्र मंडपम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 17 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस दौरान कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की काफी याद आती है. दरअसल उन्होंने नीतीश के साथ अपने 40 साल के पुराने रिश्तों का हवाला दिया.


बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कैबिनेट विस्तार के बाद जेडीयू और बीजेपी कोटे से बने नए मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि "कोरोना और सर्दी का प्रकोप लगातार घटने के बाद मौसम वसंत की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार एनडीए सरकार को नई ऊर्जा देने वाला है. मुझे विश्वास है कि सीएम नीतीश ने जिन्हें अपनी टीम में शामिल किया है, वे सब पूरे उत्साह से काम करेंगे और बिहार में तेजी से विकास की बयार बहेगी."


सुशील मोदी ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि "जिस बिहार के अस्पतालों में लालू-राबड़ी की सरकार रूई-सूई का इंतजाम नहीं कर पायी थी, वहां एनडीए सरकार के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कई कीर्तिमान बनाये. राज्य के 513 केंद्रों पर 3.85 लाख  फ्रंटलाइन  वर्करों के कोरोना टीकाकरण के साथ बिहार अब दिल्ली, पंजाब, केरल सहित 14 राज्यों को पीछे छोड़ चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत कोरोना संक्रमण रोकने और उससे बचाव के टीके विकसित करने में के बाद मात्र 23 दिनों में 96.25 लाख स्वास्थ्यकर्मियों में से 60 फीसद को टीके लगवा चुका."


85 दिनों के एक लंबे अंतराल के बाद नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि "विस्तार में विलंब केवल कुछ व्यस्ताओं के कारण हुआ है. हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार का काम सात मंत्रियों से भी होता है. लेकिन कैबिनेट विस्तार होना था और ये हो गया." केंद्र में मंत्री बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं.


नीतीश कुमार के साथ काम करने को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ उनका 40 साल का पुराना रिश्ता रहा है. दोनों ने लंबे वक्त तक काम किया है. ऐसे में उनकी कार्यशैली को याद करना स्वाभाविक है. आपको बता दें कि नीतीश कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्रिमंडल में मिनिस्टर की संख्या 31 हो गई है. माना जा रहा है कि भले ही सुशील कुमार मोदी इस कैबिनेट का हिस्सा नहीं हैं लेकिन मंत्रिपरिषद के गठन या विस्तार में उनकी एक बड़ी भूमिका रही है. नए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समय तमाम नए मंत्रियों के साथ भी उनका काफी अच्छा संबंध रहा है.


बिहार बीजेपी के प्रदेश कमिटी के नेताओं के बीच आज भी सुशील मोदी का रुतबा कम नहीं हुआ है. बीजेपी के बड़े फैसलों में सुशील मोदी का प्रभाव देखा जाता है, जो भी नए मंत्री बनाये गए हैं. उनमें से कई नेता सुशील मोदी से काफी जूनियर हैं और नीतीश कैबिनेट में काम करने का सुशील मोदी का एक अच्छा अनुभव रहा है. ये भी एक कारण है कि वो अभी भी नीतीश कुमार को भूल नहीं पा रहे हैं. 


मंगलवार को जब सुशील कुमार मोदी बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे तो उन्होंने मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले राजभवन के राजेन्‍द्र मंडपम में नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे.