ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / मुख्यमंत्री आवास में कोरोना की एंट्री, CM नीतीश की भतीजी पॉजिटिव निकली

मुख्यमंत्री आवास में कोरोना की एंट्री, CM नीतीश की भतीजी पॉजिटिव निकली

07-Jul-2020 11:14 AM

PATNA:  कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. मुख्यमंत्री आवास में कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना पॉजिटिव निकली है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री आवास में रह रहे सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था. मुख्यमंत्री की भतीजी के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तत्काल पटना एम्स में इलाज के लिए एडमिट भी कराया जा चुका है. लेकिन यह खबर पिछले 2 दिनों से सामने नहीं आ पा रही थी. मुख्यमंत्री की भतीजी के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार की देर शाम उन्हें एंबुलेंस से पटना एम्स ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. मुख्यमंत्री के परिवार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है आनन-फानन में मुख्यमंत्री आवास को सैनिटाइज किया जा रहा है.



सीएम की कोरोना रिपोर्ट निकली निगेटिव

4 जुलाई को विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का टेस्ट सैंपल कोरोना के लिए भेजा गया था.  उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. मुख्यमंत्री आवास के 16 लोगों का टेस्ट सैंपल लिया गया था यह सभी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. डीएसपी रैंक के एक अधिकारी पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि इस मामले में अब तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया था. अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पहल करते हुए अपना कोरोना टेस्ट कराया और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसके अलावे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी.